Search

May 12, 2026 8:48 pm

झारखंड सहकारी बैंक के निदेशक ने को-ऑपरेटिव बैंक का किया निरीक्षण

बोले जल्द होगा जर्जर बैंक भवन की मरम्मती।

बजरंग पंडित

पाकुड़: झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के बोर्ड के निदेशक सीपी सिंह ने सोमवार को पाकुड़ पहुंच शहर के अंबेडकर चौक स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक के पाकुड़ शाखा का औचक निरीक्षण किया। निदेशक ने पाकुड़ शाखा के शाखा प्रबंधक, बैंक प्रगति के विभिन्न सेवीओं से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। निदेशक ने प्रबंधक समेत बैंक प्रगति के विभिन्न सेवीओ को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंक सेवी जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। बैंक के जर्जर भवन को जल्दी ही मरम्मत किया जाएगा। पाकुड़ जिला के महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा में जल्द ही बैंक का शाखा खोला जाएगा। साथी साथ बैंक परिचालन के विभिन्न विषय पर भी चर्चा किया एवं जल समाधान का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक एस एस मंडल ,लैंप्स सचिव, साधन बनर्जी, राजेश कुमार, परमैन रविदास, अब्दुर रहमान, इकबाल अंसारी, बैंक के सुरक्षा कर्मी मानिक दास समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!