Search

April 29, 2026 4:02 am

पंचायत समिति की बैठक में योजना क्रियान्वयन को लेकर चर्चा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन ने किया। बैठक में बीडीओ टुडु दिलीप ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत समिति मद की योजनाओ में अभी तक पूर्ण रूप से व्यय नही की गई है। जिसकारण कतिपय योजना अधूरा है। इसमे जल्द से जल्द योजनाओ को पूर्ण करने के लिए गति लाये। बैठक में प्रमुख ने अत्यंत गरीब लोगो की अबूआ आवास न मिलने की बात पर बीडीओ ने आश्वस्त किया कि कोई भी बेघर परिवार इस योजना से वंचित रहेगा। इसकी जांच किया जाएगा। बड़तल्ला पंचायत अंतर्गत गोसाईपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका चयन पूर्व में ही हो चुका है , पर अभी तक सेविका को नियुक्ति पत्र नही मिल पाया है। सितपहाडी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र सेविका द्वारा अपने घर मे संचालित किए हुए है , जबकि आंगनवाड़ी केंद्र भवन में ही संचालित हो सकता है। बैठक में पेयजल सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर उप प्रमुख अब्दुल गनी , पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र साहा , बबलू मुर्मू , विनीता किस्कु , सुकुमार मण्डल आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!