Search

May 4, 2026 7:58 am

जिला संगठन सचिव के निधन पर जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने जताया शोक

पार्टी के लिए हमेशा समर्पित करते रहते थे स्वर्गीय महमूद आलम : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव।

राजकुमार भगत

झामुमो जिला संगठन सचिव रहे महमूद आलम के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, सहित अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वर्गीय महमूद आलम जी पार्टी के प्रति वफादारी से हमेशा कार्य करते रहते थे, संगठन को मजबूत करने में उनका अच्छा योगदान था। झामुमो परिवार उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है साथ ही शोक संतप्त परिजनों के साथ झामुमो परिवार हमेशा खड़ा रहेगा।
मौके पर युवा जिला सचिव उमर फारूक, युवा जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, वीरेन घोष, मोबारक हुसैन, आदित्य तिवारी, रियाज अंसारी, दयानंद भगत,अब्दुल हलीम अंसारी, तनवीर हुसैन, जाकिर अंसारी, इमरान अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!