Search

May 11, 2026 1:09 pm

संविधान का गला घोट व लोकतंत्र की हत्या करने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस।

हफ्ता वसूलने वाले पार्टी के खिलाफ कांग्रेस ने की आवाज बुलंद।

सतनाम सिंह पाकुड़।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर झारखंड के हर जिले के जिला अध्यक्ष ने भाजपा के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस,जिला अध्यक्ष ने बताया की कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करने के खिलाफ, लोकतंत्र का हत्या करने और इनकम टैक्स द्वारा नोटिस भेजने पर सोमवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मसाल जुलूस कार्यक्रम आयोजित की़ गई, जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने कांग्रेस पार्टी को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा देश की़ जनता की आवाज को दबा रही है,भारत एक लोकतांत्रिक देश है यहां सबको बोलना का अधिकार है,लेकिन भाजपा सबकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है,भाजपा की़ कुंडली खोलने पर सीबीआई,ईडी का डर भय दिखा परेशान करने का काम कर रही है,देश में स्वतंत्रता अब किसी की़ नही रही, लोकतंत्र को दबा भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है जो भारत देश में लिए बेहद ख़तरनाक है। मौके पर प्रखंड सह वीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक़, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, रामविलास महतो, मीरजहान विश्वास, जिला महासचिव कृष्ण यादव, नगर अध्यक्ष वंश राज गोप, नगर कमेटी के सदस्य, गेब्रियल हेमराम, अबूताहिर शेख, मंसूर शेख, पलाश शेख, इहेदिल शेख, अब्दुल अलीम, मोतिउर रहमान, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240401 wa00295431564883632508144

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!