Search

April 29, 2026 9:38 pm

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को किया सम्मानित।

सतनाम सिंह

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 408, 397 एवं 396 के 85 प्लस मतदाताओं के घर-घर जाकर शॉल व मिठाई देकर सम्मनित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी 85 प्लस मतदाताओं के निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए उनके समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इसके अलावे उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए बुजुर्गों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। साथ में अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, प्रशासक नगर परिषद राजकमल मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

img 20241001 wa0043204792450822791851
img 20241001 wa00428585306670399440922

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!