Search

May 4, 2026 2:52 pm

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया एफएलसी के कार्य का निरीक्षण।

राजकुमार भगत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में समाहरणालय स्थित वेयर हाउस में चल रहे फर्स्ट लेवल चेकिंग अर्थात एफएलसी के कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों की उपस्थिति एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सतत मार्गनिर्देशन में यह कार्य हो रहा है। उन्होंने इंजीनियरों से वार्ता के दौरान कहा की अगर किसी को कोई कठिनाई हो तो वह निसंकोच बता सकते हैं। उपायुक्त ने सभी को निर्देश दिए कि बहुत ही सुचितापूर्ण ढंग से यह कार्य किया जाए जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। एफएलसी के महत्वपूर्ण कार्य मशीनों की सफाई, मशीनों की भौतिक स्थिति का परीक्षण, मौक पॉल, पिंक पेपर सील से सीयू सील करना, ईवीएम के सभी संघटकों के मौलिक होने का परीक्षण, वीवीपैट पर्ची का निस्तारण आदि है। इसके पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों विधानसभा क्षेत्र में चल रहे स्कूटनी कार्य का निरीक्षण कर, संबंधित आरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। IMG 20241030 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!