- वल्नरेबल बूथों के मतदाताओं से की निर्भीक होकर वोट करने की अपील।
गोड्डा : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा बुधवार को महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वल्नरेबल बूथों एवं सीएपीएफ के ठहराव/आवासन हेतु चिन्हित भवनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर एएमएफ के तहत साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, रैंप और बिजली सहित अन्य सभी व्यवस्था कराने सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करने के लिए निर्देश दिया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वल्नरेबल बूथ के निरीक्षण के क्रम में मतदाताओं से बातचीत कर सभी से अपील किया कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बिना किसी डर, दबाव, प्रलोभन के अपने मत का प्रयोग करें।
वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सीएपीएफ के ठहराव/आवासन हेतु महागामा, मेहरमा एवं ठाकुरगंगटी प्रखंडों के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया एवं संबंधित एईआरओ को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चंद्रशेखर आजाद संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मौजूद रहे।




