बजरंग पंडित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सह मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक के द्वारा बाजार समिति स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि डिस्पैच को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कल सुबह 5.30 बजे से डिस्पैच करने की प्रकिया शुरू की जाएगी।तीनों विधानसभा के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी को रवाना करने के लिए रूट मैप, ईवीएम और तैयार मतदान सामग्री की जांच की। वहीं नियुक्ति पत्र वितरण काउंटर, हेल्प डेस्क, मटेरियल डिस्पैच सेंटर, विधानसभा वार कार्मिक कोषांग, पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर, कार्मिक रिजर्व, पोलिंग पार्टी के बैठने की व्यवस्था आदि तथा वाहन पड़ाव का भी अवलोकन किया। दोनों डिस्पैच सेंटर में ईवीएम और मतदान सामग्री को बूथवार रखा गया है, ताकि पोलिंग पार्टियों को सामग्री देने में किसी तरह की परेशानी न हो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच कार्य हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों को लेकर निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों के बीच सुलभ तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण, मतदान सामग्रियों तथा ई०वी०एम० मशीन उपलब्ध करायेगें। मतदान कर्मियों को सभी प्रकार के सामाग्री वितरण के लिए काउंटर बनाये गये हैं। इन सभी काउंटर पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे।







