6 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया गया वितरण।
सतनाम सिंह
नीति आयोग द्वारा देश के सभी आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंडों में 01 जुलाई से 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। संपूर्णता अभियान का शुभारंभ पूरे देश के आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी प्रखंडों में 04 से 06 जुलाई के बीच होना है, जिसके अंतर्गत आकांक्षी जिला पाकुड़ में 04 जुलाई 2024 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद, नीति आयोग के परियोजना निदेशक प्रमीत कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, उपाध्यक्ष, जिला परिषद अशोक कुमार भगत ने दीप प्रज्वलित कर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। लिट्टीपाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने कहा कि नीति आयोग के द्वारा चिन्हित आकांक्षी प्रखंड सूचकांक में स्वास्थ्य एवं पोषण के सूचकांक हैं। जिसमें प्रथम तिमाही के अंदर सभी गर्भवती महिलाओं प्रसव पूर्व जांच, प्रखंड के सभी 30 वर्ष से अधिक के लोगों का उच्च रक्तचाप जांच, प्रखंड के सभी 30 वर्ष पूरा कर चुके लोगों का मधुमेह की जांच। सभी गर्भवती महिलाओं के बीच जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा पोषाहार का वितरण एवं कृषि विभाग के द्वारा संग्रह किए गए सभी स्वायल/मिट्टी का लेबोरेटरी में जांच करना तथा मिट्टी कार्ड निर्गत करना है। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला (पाकुड़) एवं आकांक्षी प्रखंड (लिट्टीपाड़ा। कार्यक्रम अंतर्गत इंडिकेटर वाईज सैचुरेशन लाने हेतु सम्पूर्णता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान की सफलता को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना के साथ लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान हेतु 06-06 इंडीकेटर्स का चयन जिला एवं प्रखंड स्तर पर किया गया है जो आने वाले तीन माह में (01.07.2024 से 30.09.2024) सम्बंधित विभागों द्वारा विशेष अभियान चला कर सैचुरेटेड किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास और शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों के इंडिकेटर्स की पहचान कर सैचुरेशन शत प्रतिशत करना है। साथ ही उपायुक्त ने सभागार में उपस्थित सभी को इस कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु शपथ दिलाया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार भारती, आकांक्षी प्रखंड फेलो वंदना कुमारी, डीपीएम जेएसएलपीएस निशीकांत नीरज, एसएमपीओ पवन कुमार, पीरामल फाउंडेशन से अरशद अली, मीना ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे।








