Search

May 13, 2026 4:45 am

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शनिवार को शुरू हो गया । इस अवसर पर अभियान का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच एमडीए दवा का वितरण कर किया । कार्यक्रम के तहत अभियान के दूसरे रोज आज रविवार से घर-घर जाकर 25 फरवरी तक दवा खिलाई जाएगी। डॉ भगत ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर जनित बीमारी है। यह संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है, जिससे किसी भी उम्र में व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं खिलाई जायेगी। अभियान में प्रखंड के 179 बूथों पर 358 दवा प्रशासको द्वारा दवा वितरण की जा रही है। प्रखंड के सभी 18 पंचायतों को मिलाकर110422 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। वहीं इस दौरान विभिन्न बुथों का चिकित्सा प्रभारी ने निरीक्षण भी किया।

img 20240210 wa00834045345569035050659
img 20240210 wa00866138650626434689529
img 20240210 wa00856874740553657737722

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!