Search

October 24, 2026 3:29 am

डॉक्टर आंजरूल शेख ने रक्तदान कर बचाई एक महिला की जान।

राजकुमार भगत

पाकुड़ सदर अस्पताल में इलाजरत रहसपुर निवासी फाहिमा खातून जो एक महीना पहले घर पर ही खेलते- खेलते आग में शरीर जल गया था। इधर उधर इलाज कराया गया लेकिन अंत में सादर अस्पताल में एडमिट कराया जहां डॉक्टर ने मरीज को खून चढ़ाने का निर्देश दिया। मरीज के परिजन खून के लिए कई लोगो से मदद की गुहार लगाई पर किसी ने उनका सहयोग नहीं किया काफी परेशान होने के बाद लाइफ सेवियर्स समूह के सह मीडिया प्रभारी मोइदुल इस्लाम से संपर्क किया फिर मोइदूल ने समूह के ही सदस्य डॉक्टर आंजरुल से संपर्क किया और आंजारुल ने मरीज के परेशानी को देखते हुए पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर एक यूनिट ब्लड डोनेट कर के इंसानियत का परिचय दिया और इस न्यूज के माध्यम से जिला वासियों से अपील किया की रक्तदान करने से कभी पीछे ना हटे इससे आप के शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा ये एक पुण्य का काम है। तो आपलोग भी रक्तदान करे और पुण्य के भागी बने।
मौके पर समूह के सह मीडिया प्रभारी मोइदुल इस्लाम और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!