Search

April 24, 2026 10:45 pm

हाईवा की चपेट में आने से चालक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा।

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटापहाड़पुर स्थित टाटा मोटर्स के वर्कशॉप राजा ऑटोमोबाइल्स में हाईवा (जेएच 16 जी 2634) की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के बासकेन्द्री गांव के तेली टोला निवासी महमूद अंसारी (35) के रूप में हुई है, जो उक्त गाड़ी का चालक बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई अफजल अंसारी ने शव को ले जाने का विरोध किया, लेकिन इसी दौरान स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत की गुहार लगाई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और ग्रामीणों को समझाने का काम किया। काफी प्रयासों के बाद माहौल शांत हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही था, और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को उचित आश्वासन दिया गया है। प्रशासन की ओर से मुआवजे को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

img 20241123 wa00635578985226769260221

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!