Search

May 11, 2026 2:05 pm

डीएसओ ने लेम्प्स में जाकर लिया धान अधिप्राप्ति का जायजा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने शनिवार को धान अधिप्राप्ति की स्थिति को लेकर प्रखंड के डांगापाड़ा व बरमसिया लेम्प्स का जायजा लिया। डीएसओ ने डांगापाड़ा में लेम्प्स सदस्य सचिव जितेन गोराई से आवश्यक जानकारी लिया। जहां भंडार पंजी व अन्य पंजियों का अवलोकन किया। सदस्य सचिव ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 950 क्विंटल धान क्रय की गई है। वर्तमान में 39.76 क्विंटल धान स्टॉक में है। डीएसओ ने सदस्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि कृषको से धान क्रय में तेजी लाये। लक्ष्य अनुरूप धान की क्रय किया जाना है। इसके बाद डीएसओ ने बरमसिया स्थित लेम्प्स में सदस्य सचिव नारायण साहा से धान अधिप्राप्ति को लेकर आवश्यक जानकारी लिया व दिशा निर्देश दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!