सानू कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के हरिशपुर गांव में पति पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद पत्नी ने कूप में कूद कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है । घटना मंगलवार की है. मिली जानकारी के मुताबिक हरिशपुर गांव में विति रात आलम शेख और उसकी पत्नी के बीच आपसी विवाद हुई थी. जिसके बाद एकसाना बीबी घर से निकल गई गई थी । और सुबह सिचाई कुप मे उसकी लाश मिली । सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक आलम शेख एक और अन्य महिला से शादी कर रखी है । जिसको लेकर अक्सर झगड़े होती रहती थी । आशंका जताई जा रही है इसी झगडे के वजह से एकसाना बीबी सिचाई कूप में कूद आत्महत्या की होगी । घटने की सुचना पर एएसआई शिवशंकर भगत मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज आगे की कार्रवाई मे जुटे है.





