Search

April 28, 2026 12:29 am

दो पक्षों का आपसी विवाद बढ़ने पर एक बच्चे को धारदार हथियार से मारकर घायल कर देना का मामला प्रकाश में आया है।

हिरणपुर (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के अंगूठियां में खेत मे लगी धान की फसल में गाय चराने को लेकर गुरुवार को दो पक्षो की बीच विवाद हो गया, विवाद काफी बढ़ने पर 14 वर्षीय बच्चे को धारदार हथियार छेनी से गम्भीर रूप से मारकर घायल कर देना का मामला प्रकाश में आया है ।इसको लेकर घायल के पिता गोपाल यादव ने थाना में लिखित शिकायत किया है, लिखित शिकायत में कहा है कि गुरुवार की सुबह हिरणपुर बाजार राशन लेने गया था।मेरा पुत्र खेत मे लगी धान की फसल को देखने गया था। तभी देखा की धान की फसल को तीन चार गाय खा रहे है,पुत्र के द्वारा एक गाय को पकड़कर घर मे लाकर बांध दिया गया,इसी बीच गाँव के ही जयकार घोष व गुनीलाल घोष और दो अन्य ने आकर गाय को छोडाने की जिद्द करने लगे,जब मेरा पुत्र ने गाय देने से इनकार करते हुए कहा की मेरा पिताजी के बाजार से आने के बाद कुछ फैसला होगा,तभी इसकी बातों को अनसुना करते हुए अचानक गुनीलाल घोष ने धारदार हथियार छेनी से मेरा पुत्र के बाएं हाथ में वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।जिसके पश्चात मेरा पुत्र गिर पड़ा और बेहोश हो गया, बेहोशी के हालात में भी जयकार घोष ने मेरा पुत्र को लाठी से कई वार किए जिससे मेरा पुत्र काफी गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस सम्बंध पर थाना प्रभारी से पूछे जाने पर बताया कि मामले को लेकर लिखित शिकायत मिली है।पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!