ट्रैक्टर मालिक और चालक दोनो पर मामला दर्ज किया गया।
सतनाम सिंह
महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा ने महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित के साथ मिलकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल विद्यालय के समीप गुरुवार को बिना कागजात के एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. इसको लेकर सीओ सह वादी संजय कुमार सिन्हा के लिखित आवेदन देकर महेशपुर थाने में ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए आवेदन में बताया है कि बीते गुरुवार को महेशपुर थाना प्रभारी व अंचल गार्ड के साथ मिलकर क्षेत्र भ्रमण के दरम्यान बलियाडंगाल विद्यालय के समीप ओवरलोड बालू परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को बिना चालान का जब्त किया गया. सीओ सह वादी के आवेदन के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं के तहत ट्रैक्टर मालिक व चालाक के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।





