Search

May 17, 2026 2:36 am

कागजात के अभाव में एमवीआई ने गिट्टी लदा दो ट्रैक्टरों को जप्त कर थाना को किया सुपुर्द।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया मोटरयान निरीक्षक पाकुड़ सुदीप कुजूर ने मंगलवार को दो सोनालिका गिट्टी से लदे ट्रेक्टर को कागजात के अभाव में पाकुड़िया थाना को किया सुपुर्द ।सिद्धो कान्हो चौक के समीप ट्रेक्टर वाहन के इंजन में नम्बर जेएच 04जेड 8519बी अंकित है एवं ट्रेक्टर के टोली में नम्बर अंकित नहीं है। वहीं दूसरा डब्लूबी 42 बी ई 2299 नंबर का सोनालिका ट्रेक्टर बंगाल सीमा स्थित बोनडिगा गांव के पास जांच किया ट्रेक्टर में डाला से ज्यादा ओवरलोड गिट्टी लोड है। आवश्यक कागजात के अभाव में जब्त कर सुरक्षार्थ पाकुड़िया थाना को सुपुर्द कर दिया है । इस संबंध में मोटरयान निरीक्षक सुदीप कुजूर ने बताया कि वाहन चालक से वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग की गई पर चालक वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाए और गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।उन्होंने बताया कि जब्त किए गए वाहन के कागजातों की जांच के बाद आगे की आवश्यक कारवाई की जाएगी ।

img 20240507 wa00886034682885739169312

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!