Search

May 6, 2026 5:45 pm

मानसिक तनाव के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, पुलिस कर रही है छानबीन।

सतनाम सिंह

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय राम शर्मा नगर के अन्नपूर्णा कॉलोनी में बैंक के पूर्व मैनेजर फनिंद्र कुमार अकेला के घर पर भाड़े दार के रूप में रहता था। पाकुड़ के सुमित जयसवाल की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम किया करता था। मृतक युवक बिहार के गया जिला का रहने वाला है। शुक्रवार शाम काम कर लोट कर युवक अपने कमरे पर आया और काफी देर होने के पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक को अपने स्टाफ को खोजबीन और उसका फोन पर संपर्क किया गया होगा कोई जवाब न मिला। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक युवक जहां रहता है पहुंचे तो देखा की युवक ने फांसी लगा लिया है। जिसकी सूचना नगर थाना प्रभारी को दी गई है। थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई बिनोद कुमार सिंह पुलिस बल के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा युवक तौलिए के सहारे छत के पंखे पर लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिसकी जांच नगर थाना पुलिस करेगी।इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ने बताया की मृतक युवक का खुद का व्यवसाय था। व्यवसाय में नुकसान होने को लेकर नोकरी करने लगे जिसके कारण काफी तनाव में रहता था। एसआई बिनोद कुमार सिंह ने बताया की मामला जांच का ही मामले की तहकीकात कर आगे की जरूरी कानूनी करवाई की जाएगी।

img 20240621 wa00405245606029095956139

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!