सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ जिले के दादपुर पंचायत के एक छोटे से गांव कुसमाडांगा निवासी व पेशे से घड़ीसाज मोहम्मद शमीम के पुत्र सादिक हुसैन जैसे मेहनत के बल पर नीट क्लियर करने वाले छात्रों के बीच फिलवक्त चल रहे नीट विवाद एवं इस मुद्दे पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की ओर से आई टिप्पणी को लेकर ऊहापोह की स्थिति देखी जा रही है । बताते चले कि मोहम्मद शमीम के पुत्र सादिक ने नीट क्वालीफाई किया है । दरअसल गत दिनों नीट का रिजल्ट जारी किया गया एवं इसी कड़ी में एनटीए ने टॉपर्स और क्वालीफाई करने वाले बच्चों की सूची भी जारी करी जिसमें मोहम्मद शमीम के छोटे पुत्र सादिक हुसैन का नाम शामिल हैं । सादिक को 670 अंक प्राप्त हुए हैं वहीं दूसरी ओर पाकुड़ शहर के जय प्रकाश आजाद की पुत्री प्रियांशु भारती को 685 अंक प्राप्त हुए हैं। पूरे देश में चल रहे नीट विवाद एवं इस मुद्दे पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की ओर की गई टिप्पणी के बाबत पूछे जाने पर नीट क्वालीफाई करने वाले छात्र की मनःस्थिति ऐसी है कि वे इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बचना चाह रहे हैं । एक तरफ 685 अंक प्राप्त करने वाले छात्रा के पिता जय प्रकाश आजाद ने नीट के इस प्रकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है तो वहीं दूसरी ओर सादिक के पिता पर दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने फोन तक रिसीव नही किया, हालांकि एक दिन पूर्व सादिक के पिता ने अपने पुत्र से दूरभाष पर बात करवाने की बात कही थी ।





