सतनाम सिंह
उपायुक्त मनीष कुमार के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के नेतृत्व में हिरनपुर थाना पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में 37 वाहनों की जांच की गई और 24 वाहनों से दंड की राशि वसूली गई।
वाहन जांच अभियान का विवरण:
Also Read: चैनपुर अंचल कार्यालय का अपना संविधान? क्या सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया से भी ऊपर चल रहा दफ्तर का फरमान!
- कुल वाहन जांच: 37
- कुल दंड राशि: 48,650 रुपये
- बिना हेलमेट: 20 वाहन, दंड राशि: 20,000 रुपये
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस: 2 वाहन, दंड राशि: 10,000 रुपये
- बिना इन्शुरन्स: 5 वाहन, दंड राशि: 10,000 रुपये
- मोबाइल फ़ोन का उपयोग: 2 वाहन, दंड राशि: 2,000 रुपये
- बिना नंबर प्लेट एवं अन्य: 10 वाहन, दंड राशि: 6,650 रुपये
यह अभियान मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया।






