राजकुमार भगत
पाकुड़ । शनिवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा यूनियन की मान्यता के लिए हुए चुनाव में पूर्व रेलवे में 42% मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने की खुशी में एक विजय जुलूस यूनियन शाखा कार्यालय परिसर से निकलकर प्लेट फार्म नंबर 1 होते हुए सिक लाइन एवं याड तक गई । इस अवसर पर शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने जुलूस में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की यह जीत बहुत बड़ी जीत है। और रेल कर्मियों ने जिस प्रकार ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रति अपना विश्वास जताया है उससे जाहिर होता है की ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन से हमारे रेल कर्मियों को बहुत आशा है। इस जीत के बाद ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन का प्रत्येक सिपाही और भी जिम्मेदारी के साथ काम करने को उत्सुक है।पाकुड़ शाखा ने जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन सबों के ऊपर क्रमबद्ध प्रयास किया जाएगा । उन्होंने अपने साथी कर्मचारी से अनुरोध किया की अपने कार्यालय क्षेत्र के आसपास स्वच्छता बरकरार रखें । साफ सफाई का ध्यान रखें एवं अपने कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जातिवाद, क्षेत्रवाद या संप्रदायवाद को पानने ना दें। आने वाले समय में रेल प्रशासन द्वारा किसी भी रेल श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर किया जाएगा ।ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किए गए हर कार्य मे सभी रेल कर्मचारियों ने सहभागिता का आश्वासन भी दिया । सभी शाखा कार्यालय पहुंचकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया । मौके पर कामरेड अखिलेश चौबे के कामरेड निलेश प्रकाश ,कामरेड प्रीतम कुमार मंडल, कामरेड सुमन घोष ,कामरेड गौतम यादव ,कामरेड कुंदन कुमार सिंह, कामरेड सुधीर कुमार ,कामरेड रामकुमार यादव ,कामरेड अमर कुमार मल्होत्रा, कामरेड विक्रम भारती ,कामरेड बिहारी कुमार , कामरेड कलीम अंसारी ,कामरेड पिंटू लाल पटेल कामरेड दयाशंकर प्रसाद, कामरेड संतोष कुमार, कामरेड भगवत प्रसाद शर्मा कामरेड निरंजन कुमार ,कामरेड संदीप दत्ता, कामरेड कुमार विकास सहित सैकड़ो रेल कर्मी उपस्थित रहे।






