महज तीन सदस्य पहुंचे, एसडीओ ने तत्काल स्थगित की चुनाव प्रक्रिया।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): निर्धारित समयावधि में अधिकांश पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहने के कारण बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित प्रखंड प्रमुख की अप्रत्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने तत्काल स्थगित कर दिया। इस दौरान बीडीओ टुडू दिलीप भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ ने चुनाव को लेकर पूर्व में ही समय सारिणी सुनिश्चित की गई थी। जिसमे 10:30 बजे बैठक , नाम निर्देशन 11 बजे से पौने 12 बजे , अभ्यर्थियों की सूची 12 बजे , मतदान 12 बजकर 50 मिनट व मतगणना एक बजकर 15 मिनट से डेढ़ बजे तक रखी गई थी। चुनाव को लेकर निर्दिष्ट समय पर एसडीओ उपस्थित थे , कार्यक्रम संचालन के दौरान साढ़े 10 बजे पंचायत समिति सदस्यों में मात्र सावित्री देवी मुर्गाडांगा ,ज्योति देवी धोवाडांगा व सुशीला टुडू घाघरजानि पंचायत के ही उपस्थित थे। जबकि अन्य पंचायतों के 14 सदस्य अनुपस्थित थे। करीब 11 बजे अन्य सभी सदस्य पहुंचे ,पर इसके पूर्व ही समयावधि को देख व निर्दिष्ट सदस्यों की अनुपस्थिति को लेकर तत्काल चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। इसको लेकर सदस्यों में मायूसी देखी गई। बताते चले कि बीते माह पूर्व प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसको लेकर हुए मतदान में पदमुक्त किया गया था। वर्तमान में प्रखंड प्रमुख की कार्यभार उप प्रमुख अब्दुल गनी को दी गई है। इस सम्बंध में बीडीओ से सम्पर्क करने पर बताया कि निर्धारित समय मे सदस्यों की कम उपस्थिति को लेकर कार्यक्रम स्थगित की गई है। उधर एसडीओ से सम्पर्क करने चाहने पर नही हो पाया। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पद को लेकर दो सदस्यों की दावेदारी सामने आ रही है।






