Search

April 20, 2026 1:58 am

मनरेगा की बैठक में जल्द से जल्द सामग्री भुगतान और नई योजनाओं के प्रस्ताव पर जोर।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में मनरेगा की महत्वपूर्ण बैठक बीपीओ जगदीश पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस दौरान उपस्थित पंचायत सचिवों , रोजगार सेवकों को निर्देश देते हुए बीपीओ ने कहा कि जिन लाभुकों का सिंचाई कूप बनकर तैयार हो चुका है उन्हें जल्द से जल्द सामग्री भुगतान का कार्य संपन्न करें । अगर किसी मनरेगा मजदूर का भुगतान किसी कारणवश लंबित है उसके लंबित भुगतान देय हेतु पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक यथाशीघ्र कदम उठाएं । जिस भी मजदूर का आधार बेस्ड पेमेंट नहीं हो पा रहा है उसे अपने साथ संबंधित बैंक ले जाकर उनका आधार सीडिंग करने का निर्देश भी बीपीओ ने दिया । वहीं सभी ग्राम रोजगार सेवकों को पुरानी योजना का जिओ टैग कर उसे ऑनलाइन बंद करने का निर्देश दिया गया । बीपीओ श्री पंडित ने उपस्थित सभी मुखियाजनों , पंचायत सेवकों , रोजगार सेवकों को नई योजनाओं का प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर देने का निर्देश दिया गया ताकि निबंधित मनरेगा मजदूरों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके । नई योजनाओं के चयन में जल संचय की योजनाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया गया । बीपीओ ने सबों से सरकारी दिशानिर्देशों का ससमय अनुपालन करने का भी निर्देश दिया । मौके पर सहायक अभियंता , कनीय अभियंता , सभी मुखिया , पंचायत सचिव , रोजगार सेवक आदि अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!