यासिर अराफात
पाकुड:झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के कर्मियों ने जिला मुख्यालय के बाहर एकदिवसीय बैठक आयोजित की. बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चाएं की गई.
क्या-क्या है मांगे
कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड के पत्रांक द्वारा निर्गत उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के आलोक में निम्न वर्गीय लिपिक के ग्रेड वेतन को 1900 से बढ़ाकर 2400किया जाए. तथा उच्च वर्गीय लिपिक का ग्रेड पे 4200, प्रधान लिपि का ग्रेड पे 4600 कार्यालय अधीक्षक का ग्रेड पे 4800 तथा प्रशासनीय अधिकारी का ग्रेड वेतन 5400 किया जाए.उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के आलोक में पद सृजन की कार्रवाई की जाए. निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक के लिए प्रोन्नति हेतु निर्धारित कालावधी 8 वर्ष से घटाकर 4 वर्ष किया जाए. तथा पद अनुसार अन्य उच्च स्तर पदों के लिए प्रोन्नति के मामले में 50% की छूट दी जाए तथा पद रिक्त नहीं रहने की स्थिति में वेतन लाभ अनुमान्य किया जाए. ऍम ए सी पी की अवधि 10 वर्षों से घटाकर 8 वर्ष किया जाए. निम्न वर्गीय तथा कनीय शब्दों को हटाते हुए समहरणालय लिपिक के पदनाम में संशोधन किया जाए. समाहरणालय एवं उसके अधीनस्थ सभी कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक का पद सृजित करते हुए कार्यालय अधीक्षक के पद को राजपत्रित पद घोषित किया जाए. राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी नियुक्ति के लिए सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित शर्त यथा 4200 का ग्रेड पे वेतन तथा समय सीमा को समाप्त करते हुए समहरणालय संदर्ग के सभी लिपिकिय कर्मियों के लिए अनुमान्य किया जाए तथा समाहरणालय संवर्ग के लिपिक के लिए 50% सीट सुरक्षित किया जाए. चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को योग्यता एवं वरीयता के आधार पर बिना किसी परीक्षा के समाहरणालय लिपिक यह संदर्भ के 15% पदों पर तुरंत प्रोन्नति प्रदान की जाए. साथ ही समाहनालय एवं संलग्न कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा नियमित की जाए. एवं आउटसोर्सिंग के आधार पर कार्यरत कर्मियों की सेवा को अनुबंध पर लेटे हुए राज्य सरकार के अधीन किया जाए. कार्यालय अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी के कार्य एवं दायित्वों को पूननिर्धारित किया जाए. साथ ही कर्मियों की सेवा निवृत्ति उम्र 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष किया जाए.





