Search

July 5, 2026 9:13 pm

स्कूल में घुसकर शिक्षकों से मारपीट, कट्टा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी।

इकबाल हुसैन

महेशपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय रानीपुर असकंथा में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक स्कूल परिसर में घुस गए और शिक्षकों के साथ मारपीट करते हुए जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि दोनों ने कट्टा दिखाकर शिक्षकों को जान से मारने की धमकी दी और स्कूल का सरकारी सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना दोपहर करीब 1:40 बजे की बताई गई है। विद्यालय के सहायक शिक्षक असराफुल हुसैन ने महेशपुर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि असकंथा निवासी इंद्रजीत चौरसिया और राजेंद्र चौरसिया दाखिल-पर्ची के दौरान स्कूल पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने शिक्षकों के साथ मारपीट की तथा कक्षा में रखे रजिस्टर, कुर्सी और टेबल तोड़ दिए। शिक्षकों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने खुद को माओवादी संगठन से जुड़ा बताते हुए शिक्षकों को डराने का प्रयास किया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी विद्यालय के शिक्षकों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। महेशपुर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

img 20260705 wa00121706283399663759208

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!