अक्षय कुमार
रांची। राष्ट्रीय सनातन युवा मंच की श्रावण मास की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक रविवार को किशोरगंज चौक स्थित देवी मंडप प्रांगण में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष करण कर्मकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणपति महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बैठक में श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि युवाओं को सनातन धर्म, समाज सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक एवं अध्यक्ष करण कर्मकार ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य युवाओं में सेवा, संस्कार, अनुशासन और आपसी सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रत्येक सदस्य एवं सेवक का समान सम्मान करता है तथा इसी भावना के साथ सनातन धर्म के संरक्षण एवं समाज सेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से राष्ट्रीय सनातन युवा मंच ने अपनी सेवा यात्रा के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। इस दौरान संगठन ने अनेक युवाओं को धर्म एवं समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने का कार्य किया है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय सनातन युवा मंच पूरे देश में सेवा, संस्कार और सनातन धर्म के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ एवं राष्ट्र तथा समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ किया गया। बैठक में संस्थापक एवं अध्यक्ष करण कर्मकार, संजू यादव, प्रभाकर गौतम, शुभम मोदी, प्रियांशु पावर, राहुल कर्मकार, सन्नी महतो, राज कुमार, सनी वर्मा, शुभम कुमार, विकास सिंह सहित राष्ट्रीय सनातन युवा मंच के अन्य सदस्य एवं सेवकगण। सभी सेवक गण का हृदय से साधू वाद आभार जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाया।





