Search

April 30, 2026 10:53 pm

रन फॉर झारखंड : एकता, प्रगति और गर्व की दौड़ में उमड़ा उत्साह।

झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पाकुड़ में हुआ भव्य आयोजन

पाकुड़। झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन किया गया। सिद्धू कान्हू पार्क से शुरू हुई इस दौड़ को उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी और जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सुबह से ही शहर का माहौल जोश और देशभक्ति से भरा रहा। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारी-कर्मचारियों और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने “एकता, प्रगति और गर्व का झारखंड” के नारे के साथ शहर की सड़कों पर दौड़ लगाई। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने इस अवसर पर सभी को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “रन फॉर झारखंड” का उद्देश्य राज्य की गौरवशाली यात्रा, एकता और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

दौड़ के समापन पर विजेताओं को उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।

पुरुष वर्ग में रंजीत किस्कू ने प्रथम, मंटू ठाकुर ने द्वितीय और विनोद सोरेन ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में दिव्या मुर्मू ने प्रथम, बाहामोनी हेंब्रम ने द्वितीय और प्रमिला हेंब्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में खेल संघ के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ उमर फारूक, जवाहर सिंह, खेल समन्वयक विवेक रजक, रत्नेश कुमार, दीपन लहरी, खेलो इंडिया के प्रशिक्षक अक्षय बावड़ी और नारायण रॉय की भूमिका सराहनीय रही।

img 20251111 wa00061633238962792095225
img 20251111 wa00052933937023166697086

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!