Search

April 27, 2026 10:34 pm

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

राजकुमार भगत

स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मतदाता शपथ ग्रहण कराया एवं सभी के मोबाइल पर चुनाव से संबंधित स्टीकर एवं भारत चुनाव गाने पर सभी के साथ मोबाइल प्रकाश लहराकर रोशनी से पूरे हॉल को जगमगाया गया। अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु किया प्रेरित

सभी को मतदान दिवस 20 नवम्बर के दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए किया प्रेरित

विधानसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को पाकुड़ पॉलीटेक्निक कॉलेज में नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद कर मतदान क्यों जरूरी है, इस विषय पर परिचर्चा भी किया। उसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने विचार रखे। उपायुक्त ने बताया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है कि हम किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाएं। कार्यक्रम में वोटर हेल्पलाइन ऐप, सी-विजिल ऐप, केवाईसी ऐप, सक्षम ऐप एवं ईवीएम और वीवीपीएटी के बारे में मुख्य रूप से बताया गया कि कैसे ईवीएम द्वारा मतदान करने, वीवीपैट के आ जाने से हमारी मतदान प्रक्रिया पूर्णतः सहज, पारदर्शी एवं विश्वसनीय हो गई है। नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धुरी है। ऐसे में सभी से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के, नैतिक रूप से 20 नवंबर को मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार से, पड़ोसियों से तथा आसपास के लोगों के पास जाकर उन्हें मतदान का महत्व समझाएं ताकि मतदान के प्रति लोग जागरूक हों और साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, स्वीप कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह एसएमपीओ पवन कुमार, स्वीप कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

img 20241021 wa00213846921249592336513

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!