अवैध तरीके से बेची जा रही थी देसी,विदेशी शराब।
बजरंग पंडित
पाकुड लोस चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग काफी रेस है, प्रत्येक दिन उत्पाद विभाग के द्वारा कहीं ना कहीं छापेमारी की जा रही है,इसी क्रम में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम जिसका नेतृत्व सन्नी तिर्की कर रहे थे, करवाई करते हुए गणपुरा, अमरापाड़ा और पाकुड़िया में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला कर 45,700 लीटर विदेशी शराब,45,800 लीटर बीयर,400 kg जवा महुवा ओर 70 लीटर देसी शराब को जप्त किया है जिसका की बाजार मूल्य हजारों रुपए से अधिक का बताया गया है।छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे सन्नी तिर्की ने बताया बताया कि कई दिनों से खबर मिल रही अवैध शराब की बिक्री को लेकर जिसपर टीम बना कर आज छापेमारी की गई,छापेमारी कई जगह की गई जहां से हजारों रुपए की शराब की बरामदगी हुई है, हालांकि गिरफ्तारी किसी की संभव नहीं हो पाया है लेकिन फरार सभी लोगों की़ पहचान की जा रही है पहचान कर उत्पाद विभाग कानूनी करवाई करेगा।





