Search

October 14, 2026 3:56 pm

नेत्र चिकित्सक ने किया बच्चो की आंखों की जांच

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में शिविर आयोजित कर स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की गई। इस शिविर में तारापुर , बड़तल्ला ,खिदिरपुर सहित कई विद्यालयों के छात्र -छात्राएं उपस्थित थे। सदर अस्पताल पाकुड़ के नेत्र चिकित्सक डा. सदानन्द कुमार ने बच्चो की आंखों की जांच की गई। चिकित्सक ने बताया कि पूर्व में भी बच्चो की आंखों की जांच किया गया था। इसमे आज भी जांच की गई। इसमे से 21 बच्चो को निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराई जाएगी। बीते वर्ष भी बच्चो की आंखों की जांचकर 17 बच्चो को चश्मा दिया गया था। इस अवसर पर बीआरपी संजय जयसवाल सहित सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!