Search

June 19, 2026 2:00 pm

महेशपुर थाना क्षेत्र में खुले आम बेची जाती है फर्जी एटीएम लॉटरी, जिम्मेदार है बेखबर।

महेशपुर से धीरेन साहा की रिपोर्ट

महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरग्राम मोड़ में धड़ल्ले से चल रहा है फर्जी एटीएम लॉटरी का कारोबार। फर्जी एटीएम लॉटरी पर अंकुश लगाने में विफल दिख रहे है जिम्मेदार, लॉटरी माफियाओं को प्रशासन का कोई डर दिखता नहीं कुछ ऐसा ही प्रतीत होता दिख रहा है, प्रतिदिन महेशपुर क्षेत्र अंतर्गत के सभी चौक चौराहों पर फर्जी एटीएम लॉटरी लिए कई एजेंट दिख जाएंगे, महेशपुर के अंबेडकर चौक, रोलाग्राम चौक, पोखरिया चौक शहरग्राम मोड़ में लॉटरी माफिया लोगो को रातों रात लखपति बनने का ख्वाब दिखा कर मासूम और भोले भाले ग्रामीणों की सारी कमाई को खुले आम लुटते नजर आ रहे है। रोज कमाओ रोज खाओगे तर्ज पर जी रहे मजदूर, टोटो चालक, टेंपो चालक, दुकानदार के साथ-साथ घर की कुछ महिलाओं को भी मालामाल बनने का सपना दिखाकर लोगों को फर्जी एटीएम लॉटरी की लत लगवाने में लॉटरी कारोबारी का स्थानीय नेटवर्क सजग है और जिस कारण इन दिनों महेशपुर थाना क्षेत्र में लॉटरी का धंधा जंगल में लगी आग की तरह फैल रही है और प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद माफिया प्रशासन के नाक के नीचे से धड़ल्ले से कारोबार कर रहे है। अवैध लॉटरी का कारोबार, जिस पर रोक लगाने में नाकाम दिख रहा है महेशपुर पुलिस। लेकिन इसे बेचने वाला मालामाल होते जा रहे हैं। झारखंड में लॉटरी प्रतिबंध होने के बावजूद क्यों नहीं इस पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन सक्षम हो पा रही है। लोग कम समय में अमीर बनने की चाह में कंगाल बनते नजर आ रहे है,इसको लेकर पुलिस के द्वारा कोई पहल कोई जागरूकता अभियान भी नही चलाया गया आज तक, सब कुछ जिम्मेदार की कृपा से ही सब संभव हो पा रहा है, लॉटरी माफिया और जिम्मेदार की मिली भगत से ही ये धंधा खूब फल रहा है तभी तो माफिया बिना भय के खुलेआम अवैध लॉटरी का धंधा कर रहे है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!