Search

April 22, 2026 10:19 am

स्थानांतरित भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार को भावभीनी विदाई।

पाकुड़, शुक्रवार को स्थानांतरित भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डीडीसी, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने उनके कार्यकाल में की गई कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव, नीलाम पत्र और स्थापना से जुड़े कार्यों में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने लोहरदगा में भी बेहतर कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। मनीष कुमार ने अपने संबोधन में पाकुड़ में मिले सहयोग और टीम भावना को यादगार बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में कार्य करना एक सीखने योग्य अनुभव रहा। कार्यक्रम में डीडीसी महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र चौधरी समेत कई अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

img 20250822 wa00424934702708367097293
img 20250822 wa00438936002177209926120

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!