Search

October 13, 2026 3:01 pm

दुर्गापूजा पंडालों का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता निर्देश

पाकुड़। दुर्गापूजा पर्व को सुरक्षित बनाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को पाकुड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, सद्भावना दुर्गापूजा पंडाल, बैंक कॉलोनी समिति और सरस्वती दुर्गापूजा समिति के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई।
अग्निशामक पदाधिकारी अजय कुमार ने आयोजकों को पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखने, विद्युत कनेक्शन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन निकासी मार्ग दुरुस्त रखने और सजावट में अग्निरोधक सामग्री उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र या नजदीकी थाना को दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!