इकबाल हुसैन
महेशपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
एसडीपीओ कार्यालय में विजय कुमार ने तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
कचहरी भवन में सीओ संजय सिन्हा ने झंडा फहराया और अधिकारियों व कर्मचारियों को देशभक्ति की शपथ दिलाई।
थाना परिसर में थाना प्रभारी रवि शर्मा ने ध्वजारोहण कर पुलिस की भूमिका और कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुए आजादी के अमर सेनानियों को याद किया।









