Search

April 27, 2026 2:34 am

उड़नदस्ता टीम ने दो वाहनों से किए नकदी बरामद, जांच जारी

अब्दुल अंसारी

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पाकुड़िया उड़नदस्ता की टीम ने थाना क्षेत्र में घूम घूम कर वाहनों की सघन जांच किया जा रहा है इस दौरान रविवार को उड़न दस्ता टीम में पाकुड़िया आर ई ओ कनिय अभियंता सह उड़न दस्ता दंडाधिकारी ओमप्रकाश कुमार एवं एसआई मजिस्टर साह,एवं पुलिस जवानों को थाना क्षेत्र के पाकुड़िया दुमका मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क राजदाहा के पास जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहन से 1 लाख 77 हजार 5 सौ रुपए बरामद किया। राजदाहा के पास उड़नदस्ता टीम को बोलोरो पिकअप में सवार बिहार निवासी विजय मंडल से 1लाख वहीं मुर्शिदाबाद निवासी अलिफ मंडल ट्रक में सवार 77 हजार 5 सौ रुपए बरामद किया है साथ ही उड़न दस्ता दंडाधिकारी के द्वारा पैसे को जप्त कर पाकुड़िया थाना प्रभारी को सुपुर्द किया ताकि पैसे को जिला कोषागार में जमा किया जा सके। जानकारी के अनुसार विशेष गठित टीम द्वारा जांच की जाएगी की यह पैसा कहां से आया और किस कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। टीम के उड़नदस्ता पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमें सभी जगहों में जाकर सघन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!