Search

June 17, 2026 5:28 pm

यातायात नियमों का पालन करें, एक जिम्मेवार नागरिक बने एवं यातायात नियम अपनाऐ, सुरक्षित झारखंड बनाएं।

निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच शिविर का किया गया आयोजन।

सतनाम सिंह

सड़क सुरक्षा का अर्थ है, दुर्घटनाओं से खुद को एवं दूसरों को बचाते हुए सावधानी के साथ जीवन में आगे बढ़ना। इतना ही नहीं दूसरों को भी उन सावधानियों से अवगत कराते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन की सलाह देना एक जिम्मेवार नागरिक का कर्तव्य बनता है।
सड़क सुरक्षा कोषांग पाकुड़ एवं स्वास्थ्य विभाग पाकुड़ के संयुक्त सहयोग से दिनांक.21-01-24 दिन-रविवार को स्थल-सरकारी बस स्टैंड परिसर पाकुड़ में जिला परिवहन कार्यालय(सड़क सुरक्षा कोषांग), पाकुड़ एवं सिविल सर्जन के कार्यालय (स्वास्थ्य विभाग), पाकुड़ के संयुक्त सहयोग से स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया इस नेत्रदान शिविर पाकुड़ जिला स्थिति सरकारी बस स्टैंड में लगाया गया l जिसमे स्टैंड में उपस्थिति सभी वाहन चालकों एवं उनके सहकर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र का परीक्षण किया गया एवं आवश्यकनुसार निशुल्क चश्मा वितरण भी किया गया l इस शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे वाहन चालक जो लंबी दूरी की यात्रा बस एवं अन्य माध्यमों से करते हैं उनके स्वास्थ्य एवं नेत्र का प्रशिक्षण समय-समय पर होना अति आवश्यक है इसका कारण यह है कि स्वास्थ्य एवं नेत्र समय समय पर नहीं होने से वाहन चलाने के क्रम में स्वयं एवं उनके वाहन में बैठे यात्रियों एवं अन्य को सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बचाया जा सकता है l इसलिए यह परीक्षण हर 15- 15 दिनों में होना अति आवश्यक है l इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं कम करने को लेकर इस स्वास्थ्य जांच शिविर जागरूकता के माध्यम से वाहन चालकों को मोटर वाहन अधिनियम की सभी धाराओं एवं वाहन चलाने के सभी बातो के बारे में बताया गया जिसमें मुख्य रूप से ग्रीष्म काल के मौसम में शीतलहर एवं कोहरे पड़ने पर वाहन को कैसे चलाया जाए वाहन की गति कितनी होनी चाहिए,वाहन का हेडलाइट एवं बैक लाइट की बती का सही प्रयोग,वाहन में रिफ्रैक्टिव टेप का अतरिक्त लगाने, शराब का सेवक न करते हुए वाहन चलाने एवं लंबी दूरी की यात्रा करने पर हर 6 घंटे पर बीच-बीच में वाहन को रोक कर वाहन चालक को पर्याप्त नींद लेने, अपने साथ अतरिक्त वाहन चालक रखने, वाहन का सभी मैकेनिकल उपकरणों का जांच करते रहने जैसे कई एक बातों के बारे में बताने के साथ पम्पलेट व सड़कों को सुरक्षित बनाए रखने से संबंधित पुस्तिका का वितरण करते हुए उन्हें जागरूक किया। इस कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा समिति पाकुड़ की ओर से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिसिस्ट अज़हद अंसारी एवं आईoटीo असिस्टेंट अमित कुमार परिवहन विभाग से एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ सदानंद कुमार, डॉ किस्मतुल्लाह एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपलब्ध थे। सड़क सुरक्षा टीम,पाकुड़

img 20240121 wa00247590460239018102258

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!