Search

September 16, 2026 4:08 am

आम महोत्सव में रहेगा विदेशी नस्ल आमो की धूम।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): तीन जून को हिरणपुर में आयोजित आम महोत्सव में विदेशी नस्ल के आमो की प्रदर्शनी होगी। इसको लेकर कृषको में काफी उमंग देखी जा रही है। तारापुर के कृषक मिथुन कुमार साहा ने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना में तो विदेशी प्रजातियों की आम उगाकर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमे जापानी नस्ल के जियाजोकी आम की फसल उगाने में सफलता अर्जित की है। जो विदेशो में लाखों रुपये किलो की दर से यह आम बिकता है। कृषक ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021- 22 , 2022- 23 व 2024 -25 में तीन एकड़ जमीन पर आम के विभिन्न नस्ल के 600 पौधा लगाए थे। जिसमें पश्चिम बंगाल से जियाजोकी , लँगड़ा , अल्फांसे सहित बिहार के सबौर से भी कई किस्म के आम के पौधे शामिल है। इसमे जियाजोकी काफी खास किस्म के आम है ।इसमें सबौर के कृषि वैज्ञानिक ने काफी सहयोग करते हुए नई तकनीकी बताया। आम के प्रथम मंजर को हाथ से झाड़ देना ही आवश्यक है। जिससे कि दूसरे वर्ष अच्छी फसल देगी। आम को पौधा लगाने में बर्मी कॉम्पोस्ट काफी लाभदायक सिद्ध हो रहा है। सभी कृषको को इसका उपयोग करना चाहिए।।इस प्रदर्शनी में आमो की खूबियां व प्रजातियों की जानकारी दी जाएगी। उधर जामबाद , बड़तल्ला , बरमसिया , डांगापाड़ा सहित अधिकांश गांवो के कृषक इस मेले में आमो की प्रदर्शनी करेंगे। इस सम्बंध में बीडीओ टुडू दिलीप ने बताया कि प्रखण्ड के सभी कृषक इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!