अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रीय मुद्दों को उठती रही है अभाविप :- अमित साहा
राजकुमार भगत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा अभाविप के 75 वे स्थापना पर नगर मंत्री हर्ष भगत के अध्यक्षता में झंडोतोलन एवं वृक्षारोपण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मुकेश कुमार और अभाविप सेहीबगंज विभाग संयोजक अमित साहा उपस्थित रहे। झंडोत्तलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि आज 9 जुलाई 1949 को अभाविप की स्थापना हुई थी इस दिन को अभाविप राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मानती है। अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद् समय-समय पर आन्दोलन चलाता रहा है। बांग्लादेश को तीन बीघा भूमि देने के विरुद्ध परिषद् ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। नगर मंत्री हर्ष भगत ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है। इसके अतिरिक्त अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं।
मौके पर सत्यम भगत,विशाल भगत,सानू रजक,दुलाल दास,तन्मय पोद्दार,विशाल यादव,अभिजीत आनंद,भरत यादव समेत दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।






