Search

September 22, 2026 1:50 am

इंसानियत फाउंडेशन के चार सदस्यों ने जरूरतमंदो क़ो किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोनाजोरी सदर अस्पताल मे इलाजरत महेशपुर सुहबिल के 58 वर्षीय बुजुर्ग कुलसुन बीबी क़ो बी पॉजिटिव,हिरणपुर मजलाडीह के 11 वर्षीय आर्मीन खातून जो थैलेसीमिया है उन्हें ए पॉजिटिव एवं डांगा पारा के 8 वर्षीय माही खान क़ो ए बी पॉजिटिव ब्लड के कमी के कारण इलाज नहीं हों पा रहा था । सभी के परिवार वालों ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख,अध्यक्ष सद्दाम हुसैन उप सचिव आसादुल मुल्ला से संपर्क किया । सभी ने अपने मित्रगणों को जानकारी साझा क़र रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया कराया गया। जिनमे मुबारक शेख बी पॉजिटिव, अहेदुल शेख बी पॉजिटिव, हबीब शेख ए बी पॉजिटिव राफेज आलम ए पॉजिटिव रक्त दाता के रूप मे मौजूद रहे । परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया रक्तदाताओ ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है ज़ब किसी जरूरतमंदो क़ो अपना खून देकर मदद क़र पाते है। आगे भी असहाय गरीब जरूरतमंद लोगों को रक्तदान करता रहूंगा । मौक़े पर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सचिव बानिज शेख, एक्टिव सदस्य कबीर शेख हबीब, मुबारक कर्मचारी और पियूष दास मौजूद रहे |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!