Search

May 9, 2026 9:49 pm

काजू बगान में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

दो आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र अंतर्गत पलनिया स्थित काजू बगान में शनिवार की शाम एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने इस घटना के दो आरोपी कस्तूरी निवासी सकल हांसदा व मानवेल मरांडी को पकड़कर रविवार को पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिला अंतर्गत तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक लड़की के साथ साहेबगंज जिला के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दूतखोल निवासी राम सोरेन के साथ बीते चार वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते एक सप्ताह पूर्व युवक के द्वारा अपनी प्रेमिका को अपने साथ हिरणपुर के शहरपुर अपनी दीदी के घर लेकर आया था। शनिवार शाम करीब छह बजे दोनो प्रेमी – प्रेमिका घूमने के इरादे से गांव के निकट स्थित पलनिया काजू बगान गए हुए थे,वहीं काजू बागान में पांच – छह अज्ञात युवकों ने दोनो को घेर लिया और जोर जबरदस्ती दोनों को निकट के दूसरे काजू बगान में लेकर जा रहे थे इसी बीच प्रेमी युवक ने भागने की उद्देश्य से सड़क में गुजर रहे एक ई रिक्शा को रोकने का प्रयास भी किया , पर आरोपियों ने ई रिक्शा चालक को धमकी देकर भगा दिया। इस दौरान अज्ञात युवकों द्वारा प्रेमी युवक के साथ मारपीट भी किया गया, मारपीट कर देर शाम प्रेमी युवक को धमकी दे बागान से भागा दिया गया और इधर अज्ञात युवकों द्वारा युवती के साथ जोर जबरदस्ती कर निकट के रघुनाथपुर डैम में ले जाकर जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपी युवकों द्वारा रात करीब दो बजे पीड़ित लड़की के मुंह पर पट्टी व दोनो हाथों को पीछे से बांध अर्धनग्न अवस्था मे शहरपुर गांव में छोड़कर भाग निकले। प्रेमी युवक ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि करीब 6-7 अज्ञात युवकों द्वारा जबरदस्ती लड़की को दुष्कर्म के उद्देश्य से काजू बगान के निकट डैम की ओर ले गये थे। इसके पूर्व मुझसे मारपीट भी किया गया। इधर पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा है। वही गिरफ्त में आये दोनो आरोपी से पुलिस निरीक्षक अनूप कुमार व थाना प्रभारी नवीन कुमार ने सघन पूछताछ किया और कई महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठी की,पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है, बहुत जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सम्बंध में पुलिस निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है।

img 20240602 wa00293944896261637537519

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!