Search

May 12, 2026 6:11 pm

गोपीनाथ की घटना पर सरकार अलर्ट और सचेत है, और ईमानदारी से अपना काम कर रही है : हेमलाल मुर्मू

पीड़ितों के बीच राहत कार्य जारी है, पुलिस लगातार निगरानी कर रही है

राजकुमार भगत

पाकुड़। हवा बाजी और राजनीति करने नहीं होगी , हमें अपनी जिम्मेवारी का एहसास है उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को रांची से पाकुड़ पाहुचकर परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही । उन्होंने कहा की गोपीनाथपुर की घटना पर राज्य सरकार पूरी संवेदनशील और सचेत है। गांव के लोगों को हर संभव सहयोग और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। खबर सुनकर आज में रांची से सीधे पाकुड़ आया हूं। यहां के एसपी और डीसी से पूरी जानकारी हासिल किया हूं।प्रशासन के तरफ से राहत बचाव और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जा रही है। गोपीनाथपुर गांव पूरी तरह पीसफुल है ।पुलिस के निगरानी में है। वहां पुलिस विकेट खोलने का प्रस्ताव यहां से भेजने को कहा गया है । गोपीनाथपुर में पुलिस विकेट खोलने की सरकार स्वीकृति देगी। जिला प्रशासन की ओर से गोपीनाथपुर में पीड़ितों के बीच राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है । अंचल कार्यालय की ओर से क्षतिग्रस्त घरों को चिन्हित कर मुआवजा और मरम्मती का कार्य किया जाना हे।उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को पूरी ईमानदारी और गंभीरता से ले रही है। एक प्रश्न उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा केवल बांग्लादेशी , घुसपैठी की बात करती है, राज्य बनने के बाद सबसे अधिक समय झारखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार रही है पर एक भी ना तो घुसपैठी का पहचान सकी और ना बाहर कर सकी। भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां चमकाने और सेकने में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ती।
विरोधी दल के कई विधायक यहां आकर क्या किया। उनलोगो ने कहा हम सरकार को यहां की जाकारी देंगे। यहां झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री ने सब कुछ अपना काम गोपीनाथपुर की जा जनता के हित में कर दिया है।जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं। आगे घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से अलर्ट और सचेत है । किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!