Search

May 9, 2026 6:46 pm

अबुआ आवास योजना में जरूरतमंदों को योजना का लाभ देने एवं सत्यापन को लेकर हुई ग्रामसभा

सतनाम सिंह

पाकुड़: उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल के निर्देशानुसार मंगलवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के चेंगाडांगा पंचायत भवन परिसर में अबुआ आवास योजना में जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ देने एवं सत्यापन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा बैठक की अध्यक्षता स्थानीय शिक्षाविद अब्दुल हालीम ने किया जबकि संचालन पंचायत सचिव सुकुमार ठाकुर ने किया। मालूम हो की झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक अबुआ आवास योजना भी है जिसे गांव के हर गरीबों तक पहुंचाया जाना है। जिसे लेकर सरकार द्वारा प्रत्येक गावों में ग्रामसभा का आयोजन करवाया जा रहा है। लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ नियम संगत दिया जाना है जिनका कच्चा मकान हो एवं केंद्र एवं राज्य सरकार का कर्मी न हो और न ही कोई जनप्रतिनिधि के पद पर आसीन हो। इसके अलावा कई नियमों का पालन करते हुए लाभुकों को अबुआ आवास का लाभ दिया जाना है।इस संबंध में पंचायत सचिव सुकुमार ठाकुर ने बताया कि दूसरे फेज में पंचायत में कुल 157 आवास का लक्ष्य दिया गया है। कहा कि इसके लिए योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों का सत्यापन एवं अन्य कागजी त्रुटियों को सुधारने का काम किया जायेगा।इसमें मुखिया बिपिन सरदार,वार्ड सदस्य मनोज माल,जोसीरुल शेख, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अली अकबर, सोहेल शेख, नुरेजामान शेख, जहांगीर आलम,अजफारुल शेख,लालचांद शेख,टानीरुल शेख, डनी शेख, सुभाष प्रमाणिक, नासिर शेख सहित लाभुक ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया।

img 20240730 wa00156055399793150960282

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!