अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सबकी योजना सबका विकास अभियान 2023 अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 हेतु विकास योजना चयन के लिए मंगलवार को प्रखंड के तीन पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया । ग्राम सभा का आयोजन मोंगलाबांध पंचायत में प्रतिनियुक्त कर्मी पंचायत सचिव अब्दुल हलीम की देखरेख में हुआ । जबकि पाकुड़िया पंचायत में पंचायत सचिव अजीत हेम्ब्रम, राजपोखर पंचायत में पंचायत सचिव देवचंद्र सोरेन के देखरेख में ग्राम सभा सम्पन्न हुआ। ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु ग्राम पंचायत के लिए ग्रामीणों के सुझाव पर जनोपयोगी योजनाओं का पंजीकरण किया गया। मौके पर संबंधित पंचायत के मुखिया एवं ग्राम रोजगार सेवक मौजूद थे।




