Search

May 6, 2026 1:17 am

21 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा, 51 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी

पाकुड़ सिंधी धर्मशाला परिसर में गायत्री महायज्ञ को लेकर सारी तैयारी लगभग पूरी होने को है। 51 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव का कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जो 21 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल को समाप्ति होगी । सोमवार को शिव शीतला मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो हिरण चौक, बिरसा चौक, राजा पाड़ा, गांधी चौक, जैन मंदिर होते हुए सिंधी धर्मशाला परिसर यज्ञस्थल पहुंचेगी । 51 कुंडीय यज्ञ की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसमें मुख्य रूप से हवन वेदी और कुंडों का निर्माण शामिल है, जो गोबर और मिट्टी से बनाए जाते हैं । गायत्री परिवार के लोग इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं वही कलश का रंग रोहन चल रहा है रंगरोहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है । गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यह यज्ञ न केवल आध्यात्मिकता को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में एकता और समर्पण की भावना भी विकसित करेगा। मुख्य भूमिका में साहिबगंज के शिव शंकर निराला,पाकुड़ के प्रमुख मनोज गुप्ता, लाली गुप्ता, जिला समन्वयक पंकज वर्मा, ममता जायसवाल, राजेश जायसवाल, कृष्णा तिवारी और प्रवक्ता बबीता मंडल, सुमित्रा देवी, ब्यूटी मिश्रा हैं।

img 20250419 wa00056716758154648570575

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!