Search

May 10, 2026 11:41 pm

आज निकलेगा भव्य शोभा यात्रा सह अखाड़ा

सुबह 9:00 से अखाड़ा संपन्न होने तक बाजार में रहेगा नो एंट्री।

कमेटी में किया रूट चार्ट जारी।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) रामनवमी के अवसर पर हिरणपुर मवेशी हाट स्थिति बजरंगबली मंदिर कमेटी के द्वारा आज निकाला जाएगा भव्य शोभा यात्रा सह अखाड़ा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद लगाई जा रही है। बजरंगबली कमेटी के द्वारा बनाया गया शोभा यात्रा रूट चार्ट मैं शोभा यात्रा गेट नंबर एक से होते हुए सुभाष चौक से पेट्रोल पंप से टर्न लेकर नामोपाडा़ होते हुए धोबी पाड़ा से लक्ष्मी मंदिर होते हुए रविंद्र चौक से हाई स्कूल मोड़ से वापस सुभाष चौक से गेट नंबर 1 में प्रवेश करते हुए मंदिर प्रांगण मवेशी हाट पहुंचेगी।
उक्त शोभा यात्रा अखाड़ा को लेकर जहां बजरंगबली मंदिर कमेटी काफी उत्साह से तैयारी कर चुकी है, वही आम लोगों में कौतूहल भरा उत्साह है, वही जिला प्रशासन के निर्देश पर हिरणपुर पुलिस विधि व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में अखाड़ा संपन्न करने को लेकर तत्पर है, उनकी पैनी दृष्टि चप्पे -चप्पे पर है, जबकि शोभायात्रा अखाड़ा को लेकर प्रशासन हिरणपुर बाजार में सुबह 9:00 से संपन्न होने तक नो एंट्री लगा के रखेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!