Search

May 5, 2026 10:17 pm

शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर की गई हवन पूजा

कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

राहुल दास

हिरणपुर,(पाकुड़):शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को तारापुर में निर्मित मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. वही पुजारियो द्वारा हवन यज्ञ भी की गई.जहां सुबह सैकड़ो की संख्या में कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालकर नगर परिक्रमा किया. वही भक्तिगीतों की सुमधुर बोल से श्रद्धालु झूम उठे.इसके बाद मंदिर परिसर में शिव लिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुजारी उज्ज्वल चक्रवर्ती , तापस बनर्जी , सुजॉय चक्रवर्ती आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया,वही हवन यज्ञ भी की गई. जिसमें यजमान मानिक चन्द्र साहा सपत्नीक शामिल हुए.पूजा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.इसी के साथ ही कीर्तन मंडलियों द्वारा अष्ट प्रहर संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए.आयोजक कमिटी के अनुसार हवन यज्ञ प्रारम्भ है. वही संकीर्तन भी हो रही है. आगामी सोमवार को महाप्रसाद का वितरण होगा.इस मौके पर आयोजक कमिटी के हरिप्रसाद साहा , भानु प्रसाद साहा , करण साहा , संतोष साहा , चंद्रयान साहा , कृष्णा पण्डित , सूरज साहा आदि उपस्थित थे.

img 20240714 wa00173016658671264226649

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!