Search

February 10, 2025 8:10 am

विद्यालय के मैदान में प्रधान शिक्षक ने की उड़द की खेती , ग्रामीणों ने जताया विरोध

मैदान को चाहरदीवारी से घेरा गया है।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): प्रखंड के गोपालपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को अजीब स्थिति देखने को मिली। जहाँ विद्यालय निकट पक्की चाहरदीवारी से घेरे मैदान में प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर साहा के द्वारा उड़द की खेती की गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया है। विद्यालय से सटे खाली पड़े करीब एक बीघा जमीन जो सरकारी जमीन है। इसमे एक कोने पर जलापूर्ति की टँकी बनी हुई है , वही बाकी जमीन पर स्कूली बच्चे वर्षो से खेलकूद करते आ रहा है। इस जमीन को बीते वर्ष स्कूल प्रशासन के द्वारा चाहरदीवारी का निर्माण किया गया है। पर इस जमीन पर उड़द की खेती किये जाने से स्कूली बच्चों को खेलने से वंचित होना पड़ रहा है। मैदान में पूरी तरह झाड़ उग आया है। ग्रामीण सुबल ठाकुर , हिराल मण्डल , सुभाष मण्डल ,मनोहर मण्डल , दर्शन मण्डल ,प्रसेनजित मण्डल आदि ने बताया कि विद्यालय के मैदान में बच्चे खेलकूद करता था , जिसे प्रधान शिक्षक के द्वारा इस मैदान में उड़द की खेती की गई है। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। आखिर स्कूली बच्चे कहां खेलने जायेगे। प्रधान शिक्षक द्वारा कहा गया कि स्कूली बच्चे अन्य दूसरे मैदान में भी खेल सकता है। प्रधान शिक्षक द्वारा काफी मनमानी की जा रही है। वही प्रधानाध्यापक से जानकारी मांगने पर बताया कि यह जमीन सरकारी है। इस जमीन को वर्ष 2007 में ग्राम प्रधान के द्वारा विद्यालय के नाम किया गया था। जिसमे चाहरदीवारी का भी निर्माण किया गया है। इसमे स्कूली बच्चे खेलते भी थे। पर जमीन की सुरक्षा को लेकर इसमे अन्य पौधरोपण सहित उड़द की खेती भी की गई। इसमे मेरे द्वारा गलती हुई है। वही स्कूली बच्चों की खेलने की मैदान को लेकर पूछने पर बगले झांकने लगा। इस सम्बंध में बीईईओ रफीक आलम सम्पर्क करने पर बताया कि बच्चो की खेलने जगह पर खेती करना सरासर गलत है। मैदान को सुरक्षित रखना आवश्यक था। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर