Search

April 27, 2026 9:13 pm

पेट संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य विभाग ने की जागरूकता अपील।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की साफ-सुथरा खाने की अपील।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में हाल ही में आयोजित मेले के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेपुर के रिकॉर्ड के अनुसार पेट संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इस संबंध में डॉ दानिश ने बताया कि गलत खानपान के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे साफ-सुथरा खाना खाएं और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें। इससे पेट की समस्या से बचा जा सकता है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग पेशेंट का इलाज कर रहा है और जल्द ही इस समस्या को क्षेत्र से मुक्त करने के लिए काम करेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इस समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे लोगों को जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!