प्रशांत मंडल
Also Read: उपायुक्त नें पी एम श्री KGBV कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय पांकी का किया औचक निरीक्षण।
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)थाना क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव में बुधवार देर रात घर में आग लगने से एक 60वर्षीय वृद्ध आदिवासी महिला की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान छमी बेसरा रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार छमी बेसरा अपने घर के बगल में लकड़ी और पुआल से बना झोपड़ी में ठंड से बचने के लिए रात को सोते समय अपनी खटिया के नीचे धामा में आग की चिंगारी रखी थी,बताया जाता है कि देर रात अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।आग की चपेट में आकर छमी बेसरा पूरी तरह झुलस गई जिससे उसकी मौके पर ही कर मौत गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





