Search

May 22, 2026 10:46 pm

पीएमश्री कन्या उच्च विद्यालय का उच्चस्तरीय निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश।

पाकुड़िया (पाकुड़): ग्वालपाड़ा स्थित नवनिर्मित पीएमश्री कन्या उच्च विद्यालय परिसर का बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने अपनी प्रशासनिक टीम के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता रोहित गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के कई अभियंता और अन्य कनीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यालय तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने हेतु प्रस्तावित एप्रोच रोड का स्थल निरीक्षण किया और उसकी प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही परिसर में स्वीकृत नए भवनों के निर्माण के लिए खाली पड़े स्थलों का भी चिन्हांकन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित स्थलों पर अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि विद्यालय के आधारभूत ढांचे को समय पर मजबूत किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पूर्व पाकुड़ के उपायुक्त द्वारा भी विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!